बंद करे

बनखंडी महादेव मंदिर, सरसावा

श्रेणी धार्मिक

बनखंडी महादेव मंदिर सहारनपुर जनपद के सरसावा क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर पश्चिम दिशा में स्थित है।

लोक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में पांडवों के अज्ञातवास के दौरान सहदेव की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान माँगने को कहा। सहदेव ने मानव कल्याण हेतु भगवान शिव से यहीं पिंडी रूप में स्थापित होने का वरदान माँगा, जिसे भगवान शिव ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके बाद सहदेव ने यहाँ शिवलिंग की स्थापना की।

मान्यता है कि तब से भगवान शिव यहाँ पिंडी रूप में विराजमान हैं। उस समय यह क्षेत्र घने जंगलों से आच्छादित था और सिरीस के पेड़ों की अधिकता के कारण इसे सिरसावन/सिरसापट्टन कहा जाता था, जो समय के साथ सरसावा के नाम से प्रसिद्ध हो गया।

जंगल के एक भाग (वनखंड) में स्थापित होने के कारण इस शिवलिंग को बनखंडी महादेव के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और यहाँ वर्ष भर श्रद्धालुओं का आगमन होता रहता है।

स्थान: सरसावा, सहारनपुर
दूरी: सहारनपुर से लगभग 15 किलोमीटर

फोटो गैलरी

  • Bankhandi Mahadev Temple, Sarsawa
  • बनखंडी महादेव मंदिर, सरसावा

कैसे पहुंचें:

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा – जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून (लगभग 85 किमी)

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन – सरसावा रेलवे स्टेशन / सहारनपुर रेलवे स्टेशन

सड़क के द्वारा

सहारनपुर–सरसावा मार्ग द्वारा आसानी से पहुँचा जा सकता है (लगभग 15 किमी)