बंद करे

बागेश्वर शिव मंदिर, सहारनपुर

श्रेणी धार्मिक

बागेश्वर शिव मंदिर सहारनपुर के प्रमुख एवं प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक है। यह मंदिर शहर के मध्य स्थित कंपनी बाग में स्थित होने के कारण बागेश्वर शिव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।

स्थानीय पुजारियों के अनुसार, यहाँ स्थापित शिवलिंग स्वयंभू है। मंदिर का मूल निर्माण मराठा काल में हुआ माना जाता है। वर्तमान स्वरूप का निर्माण एवं विकास स्थानीय प्रबंधन समिति द्वारा कराया गया है।

यह मंदिर अपनी भव्य वास्तुकला के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है। मंदिर का वर्तमान शिखर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सबसे ऊँचे मंदिर शिखरों में से एक माना जाता है, जो इसे क्षेत्र का एक प्रमुख धार्मिक एवं दर्शनीय स्थल बनाता है।

यहाँ वर्ष भर श्रद्धालुओं का आगमन बना रहता है, विशेषकर महाशिवरात्रि एवं श्रावण मास के दौरान भक्तों की बड़ी संख्या यहाँ दर्शन के लिए आती है।

स्थान: कंपनी बाग, सहारनपुर
दूरी: शहर के भीतर स्थित

कैसे पहुंचें:

बाय एयर

निकटतम हवाई अड्डा – जॉली ग्रांट हवाई अड्डा, देहरादून (लगभग 90 किमी)

ट्रेन द्वारा

निकटतम रेलवे स्टेशन – सहारनपुर रेलवे स्टेशन (लगभग 2–3 किमी)

सड़क के द्वारा

सहारनपुर शहर के सभी क्षेत्रों से आसानी से पहुँचा जा सकता है